Sonipat News: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज से जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी, रेलवे ने दी हरी झंडी

Sonipat News: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज से जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी, रेलवे ने दी हरी झंडी

1000265102

Sonipat News: India's first hydrogen train will run

सोनीपत। भारतीय रेलवे के इतिहास में 19 जुलाई का दिन एक बड़े बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित लोकल ट्रेन संख्या 74010/74009 के संचालन को हरी झंडी दे दी है।

उत्तर रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, यह आधुनिक ट्रेन जींद-सोनीपत-जींद रूट पर आज से यात्रियों को लेकर अपना सफर शुरू करेगी। ट्रेन शुक्रवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलेगी।

हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल होगी और इसका प्राथमिक रख-रखाव दिल्ली मंडल द्वारा किया जाएगा। यह देश की पहली 10 कोचों वाली, 1200 किलोवाट क्षमता की हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू लोकल ट्रेन है।

ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 74010 जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए सुबह 07:40 बजे प्रस्थान करेगी और दो घंटे में 9:40 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी।

यहां एक घंटा ठहराव रहेगा। इसके बाद ट्रेन संख्या 74009 सोनीपत से जींद जंक्शन के लिए सुबह 10:40 बजे यात्रियों को लेकर सफर शुरू करेगी और दोपहर एक बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89.1 किलोमीटर का सफर दो घंटे में पूरा करेगी।