Chandigarh GMSH-16 Fire: चंडीगढ़ जीएमएसएच-16 में लगी आग; बड़ा हादसा होने से टला, कोई नुकसान नहीं

चंडीगढ़ GMSH-16 में बड़ा हादसा टला; ब्लड बैंक में अचानक लगी आग, कर्मचारियों ने दिखाई सतर्कता, कोई हताहत नहीं, पढ़ें खबर

Chandigarh GMSH-16 Fire Incident Today Breaking News

Chandigarh GMSH-16 Fire Incident Today Breaking News

Chandigarh GMSH-16 Fire: चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल (GMSH) में आज मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल के ब्लड बैंक में अचानक आग लग गई और धुआं उठते देखा गया। हालांकि इससे पहले आग तेजी से फैलती, आग पर सतर्कता के साथ काबू पा लिया गया। इसलिए राहत की बात ये है कि मामूली आग से कोई भी हताहत या घायल नहीं हुआ है। इसके साथ ही ब्लड बैंक के बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर, रक्त भंडार या रिकॉर्ड को भी नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।

GMSH-16 में कैसे लगी आग?

मिली जानकारी के अनुसार, जब आग लगी तो इस घटना का पता सबसे पहले वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को चला। जिसके बाद तुरंत सतर्कता दिखाई गई और आग को फैलने से रोकने में प्रभावी कार्रवाई की गई। ब्लड बैंक में आग कैसे लगी? इसकी जांच की जा रही है। वहीं शुरुवाती जांच में यह सामने आ रहा है कि आग संभवतः ब्लड बैंक क्षेत्र में स्थापित एयर कंडीशनिंग यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। फिलहाल जांच जारी है और इस घटना के बाद अस्पताल का फायर सिस्टम अलर्ट है। अस्पताल के पूरे परिसर में सतर्कता बरती जा रही है।

इस खबर से जुड़ी आगे जो भी जानकारी प्राप्त होती है, उसके अनुसार यह खबर तुरंत अपडेट की जाएगी, पाठकों को सलाह है की वह इस पेज को ही रिफ्रेश करें...