Chandigarh AAP Two Leaders Join BJP
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

चंडीगढ़ में AAP को बड़ा झटका; देखें कौन BJP में शामिल हुआ? ये रही पूरी लिस्ट

Chandigarh AAP Two Leaders Join BJP

Chandigarh AAP Two Leaders Join BJP

Chandigarh AAP Two Leaders Join BJP: चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के दरमियान जो नहीं हुआ। वो अब हो गया। यहां आम आदमी पार्टी को अब बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बतादें कि, आप नेता अमनप्रीत कौशल ने अपने पति अमित कौशल के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है। अमनप्रीत कौशल 'चंडीगढ़ आप महिला विंग' की महासचिव थीं और इसके साथ ही उनके पति अमित कौशल भी पार्टी के सक्रिय सदस्य थे।

वहीं, पंजाब से भी एक नेता बीजेपी में शामिल हुआ है। समाना से आम आदमी पार्टी के नेता प्रीत इन्दर मोदगिल ने बीजेपी का दामन थामा है। आप के ये तीनों नेता चंडीगढ़ बीजेपी के सेक्टर 33 स्थित कमलम (मुख्यालय) में चीफ अरुण सूद की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

पार्टी की नीतियों से नाखुश

अमनप्रीत कौशल के अनुसार, आम आदमी पार्टी उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही थी। वह पार्टी की नीतियों से संतुष्ट नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। अमनप्रीत कौशल ने बताया कि, वह बीजेपी की नीतियों से काफी प्रभावित हैं।

चंडीगढ़ बीजेपी का कुनबा बढ़ता जा रहा

आपको बतादें कि, इससे पहले चंडीगढ़ बीजेपी में कांग्रेस पार्टी से नेता और कई कार्यकर्ता शामिल हो चुके हैं. पिछले साल ही कांग्रेस की टिकट पर जीते 2 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके अलावा चंडीगढ़ कांग्रेस के बेहद पुराने नेता दविंदर सिंह बबला ने भी कांग्रेस को अलविदा कहते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था।

यह पढ़ें- चंडीगढ़ के पार्क में युवक का अश्लील कारनामा; महिला के सामने आकर प्राइवेट पार्ट में की छेड़छाड़, वो चिल्लाई तो...