Rabi Crops MSP Increased| रबी की फसलों पर MSP बढ़ी, मसूर के लिए सबसे ज्यादा बढ़ोतरी, तिलहन और सरसों में 200 की बढ़त

केंद्र सरकार का किसानों के लिए फैसला; रबी की फसलों पर MSP बढ़ाई, मसूर के लिए सबसे ज्यादा बढ़ोतरी, किस फसल पर कितनी बढ़त? यहां जानिए

 Central Govt Approves Rabi Crops MSP Increased For Marketing Season 2024-25

Rabi Crops MSP Increased: केंद्र सरकार ने सीएसीपी की अनुशंसा पर रबी सीजन 2024-25 की सभी अनिवार्य फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी में बढ़ोतरी कर दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एमएसपी बढ़ाए जाने की जानकारी दी। ठाकुर ने बताया कि, रबी की फसलों में मसूर के लिए एमएसपी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। मसूर के लिए एमएसपी 425 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है। इसके बाद तिलहन और सरसों के लिए एमएसपी 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है।

जबकि गेहूं के लिए 150 रुपए प्रति क्विंटल, जौ और चने के लिए क्रमशः 115 और 105 रुपए प्रति क्विंटल और कुसुम के लिए एमएसपी में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, किसानों की आय बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने जो कमेंटमेंट की है, वह उसके लिए प्रतिबद्ध है। ठाकुर ने कहा कि, पिछले साल के मुक़ाबले इस साल रबी फसलों के लिए एमएसपी में ज्यादा बढ़ोतरी की गई है।

2014 के बाद अब तक कितनी बढ़ोतरी, देखिए