CBSE 10वीं रिजल्ट 2026: 17 अप्रैल के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं नतीजे, डिजिलॉकर पर मिलेगा स्कोरकार्ड
CBSE Class 10 Result 2026 Likely
सीबीएसई 10वीं के करीब 25 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, 17 अप्रैल के बाद किसी भी समय परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। स्कूलों को इंटरनल असेसमेंट अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके पूरा होते ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
छात्र अपने नतीजे डिजिलॉकर के जरिए भी देख सकेंगे, खासकर वे जिनकी अपार आईडी सीबीएसई रिकॉर्ड से लिंक है। इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने की वजह नया दो-चरण परीक्षा मॉडल है, ताकि छात्र 15 मई से शुरू होने वाले सुधार परीक्षा (Session-2) के लिए समय पर तैयारी कर सकें।