CBSE Board Class 10th Result 2026 Declared Here Direct Link To Check

CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; करीब 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यहां डायरेक्ट लिंक पर फटाफट चेक करें अपना परिणाम

CBSE Board Class 10th Result 2026 Declared Here Direct Link To Check

CBSE Board Class 10th Result 2026 Declared Here Direct Link To Check

CBSE 10th Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज (15 अप्रैल) को 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने कुछ देर पहले ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर रिजल्ट लिंक (10th Result Link) एक्टिव कर दिया है। सीबीएसई की वेबसाइट पर विजिट कर स्टूडेंट्स अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बार भी 10वीं के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है और उनका पास पर्सेंटेज ज्यादा रहा है। इसके साथ ही सीबीएसई ने इस बार भी मेरिट लिस्ट या टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है।  

स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के अलावा अपना परिणाम cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, और results.gov.in पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा digilocker.gov.in पर भी CBSE का रिजल्ट उपलब्ध है। डिजिलॉकर के मोबाइल ऐप, उमंग ऐप पर और एसएमएस के माध्यम से भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखा जा सकता है। कई बार रिजल्ट जारी होने के साथ वेबसाइट स्लो डाउन और क्रैश की समस्या आ सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स वैकल्पिक प्लेटफार्म का उपयोग करें।

CBSE 10 Result 2026 Declared

करीब 25 लाख छात्रों का इंतजार हुआ खत्म

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं की परीक्षा इस साल 17 फरवरी को शुरू हुई थी और 10 मार्च 2026 को खत्म हुई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं इस साल CBSE कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 44 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें लगभग 25 लाख छात्र 10वीं के थे, 10वीं की परीक्षा देशभर में 8,074 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. ऐसे में अब रिजल्ट जारी होने के साथ करीब 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

डिजिलॉकर पर कैसे देख पाएंगे CBSE रिजल्ट?

अगर आप डिजिलॉकर पर अपना 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखन चाहते हैं तो सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं. फिर लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें. उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका अकाउंट खुल जाएगा। अब पेज पर उपलब्ध कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। उसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। अब चाहें तो अपना रिजल्ट देखकर पेज को डाउनलोड कर सकते हैं। जरूरत के लिए रिजल्ट की एक हार्ड कॉपी निकाल कर रख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए क्या-क्या चाहिए?

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट (CBSE 10th Result 2026 Declared) चेक करना बेहद आसान है। आप इसे आसानी से फटाफट चेक कर सकते हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। जब आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जायेंगे तो आपके सामने जो डिस्प्ले खुलेगी। उसमें आपको 10th Result का लिंक दिखेगा। स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने के लिए अपने रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड नंबर की जरूरत पड़ेगी। जो आपके एडमिट कार्ड पर लिखी होती है।

वहीं मांगी गई सभी जानकारी जब आप भर देंगे और सब्मिट कर देंगे तब जाके आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। अब आप भविष्य के उपयोग के लिए अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं. बता दें कि पिछले साल की तरह इस बार भी बोर्ड द्वारा मेरिट लिस्ट और 'फर्स्ट-सेकंड' डिवीजन जैसी घोषणा नहीं की गई है, ताकि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोका जा सके। छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। जरूरत पड़ने पर CBSE छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी देता है, ताकि वे पास हो सकें।

2025 में कब जारी हुआ CBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट

आइये यह भी जानते हैं कि पिछले 3 सालों में कब-कब CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी हुआ। साल 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 13 मई को घोषित किया गया था। इससे पहले सीबीएसई ने साल 2024 में भी 13 मई को ही कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के परिणाम की घोषणा की थी। जबकि इससे पहले साल 2023 में सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 12 मई को घोषित किया था।