CBI Arrests Videocon Chairman: वीडियोकॉन के चेयरमैन को पकड़ ले गई सीबीआई; आखिर ये शिकंजा क्यों? पढ़ें पूरा मामला
BREAKING
पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या? पंजाब में 'ऑपरेशन प्रहार-2' का ऐलान; वांटेड गैंगस्टरों की आएगी आफत, खुद सीनियर पुलिस अफसर फील्ड पर उतरेंगे, DGP को सुनिए

वीडियोकॉन के चेयरमैन को पकड़ ले गई CBI; आखिर ये शिकंजा क्यों? पढ़ें पूरा मामला

CBI Arrests Videocon Chairman

CBI Arrests Videocon Chairman

CBI Arrests Videocon Chairman: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया है| धूत को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले सीबीआई ने उनसे पूछताछ भी की थी। मालूम रहे कि, वीडियोकॉन (Videocon) एक नामी कंपनी है और मोबाइल से लेकर टीवी-फ्रिज तक कई तरह इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाती है| लोग वीडियोकॉन के उत्पादों को काफी खरीदते भी हैं|

ICICI बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी

बतादें कि, वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत की गिरफ्तारी ICICI बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है| ICICI बैंक की पूर्व CEO व MD चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर के साथ वेणुगोपाल धूत भी आरोपी पाए गए हैं| ध्यान रहे कि, चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को सीबीआई ने 23 दिसंबर को गिरफ्तार किया था|

ICICI बैंक से अवैध तरीके से लोन दिए गए

बताते है कि, ICICI बैंक की CEO व MD रहते चंदा कोचर ने बैंक से अवैध तरीके से लोन पास किए और वीडियोकॉन ग्रुप को फायदा पहुंचाया| इस कड़ी में पैसों की जमकर धोखाधड़ी की गई| इससे बैंक को काफी नुकसान उठाना पड़ा|