Case to Be Filed Against

नगर निगम के चीफ सैनेट्री इंस्पेक्टर के खिलाफ चलेगा केस

pp

Case to Be Filed Against

रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए गए नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन की मुश्किलें अब और बढ़ गई है। सीबीआई के बाद इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ई.डी) ने आरोपी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने को लेकर विशेष अदालत में आरोपी पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है। दायर की गई चार्जशीट में ईडी ने चंद्रमोहन की पत्नी काजल गुप्ता और नगर निगम के हेल्थ सुपरवाइजर संदीप धनखड़ को भी आरोपी बनाया गया है। दायर मामले के तहत सीबीआई ने करीब 3 साल पहले आरोपी चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान सीबीआई ने जब उनके बैंक लॉकर की जांच की तो वहां से 3300 ग्राम सोना बरामद हुआ था ,जिसकी उस वक्त कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपये थी। इसके बाद सीबीआई ने इनकी और संपत्ति का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ाया। सीबीआई को पति-पत्नी के पास आय से 148 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली थी। चंद्रमोहन की पत्नी पीजीआइ में नर्सिंग आफिसर है। इन दोनों पर सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का भी केस दर्ज किया था। फिर ईडी ने भी इनके खिलाफ काले धन की जांच शुरू कर दी थी। करीब एक साल चली जांच के बाद ईडी ने अब चार्जशीट पेश कर दी।

सेनेटरी इंस्पेक्टर से मांगी थी रिश्वत...

सीबीआई को तीन साल पहले नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने शिकायत दी थी। जितेंद्र ने बताया था कि उसे बिना किसी कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। नौकरी पर वापस रखने के नाम पर चीफ सेनेटरी इंस्पेकटर चंद्रमोहन और हेल्थ सुपरवाइजर संदीप धनखड़ ने उससे तीन लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। जिसे लेकर जितेंद्र ने सीबीआई को शिकायत दी। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई ने ट्रैप लगाकर आरोपी चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन और हेल्थ सुपरवाइजर संदीप को गिरफ्तार किया था