महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप के तहत मामला दर्ज

महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

डेराबस्सी, 25 अगस्त

डेराबस्सी की एक सोसाइटी के समीप एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोपों के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छोटेलाल पुत्र दिनेश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी बांसपुर बरेली यूपी के तौर पर हुई है। आरोपी मजदूरी का काम करता है।

केस इंचार्ज एसआई नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एक सोसाइटी के पास लंगर में सेवा कार्य कर रही थी। जो गर्भवती भी बताई गई है। बीती दोपहर जब वह शोच के लिए गई तो वहां झाड़ियों के पास उक्त आरोपी शराब के नशे में खड़ा था जिसने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसकी सहायता की और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।