फ्लाई ओवर पुल से नीचे गिरी कार, होली मनाकर लौट रहे युवक की मौत, 4 घायल

फ्लाई ओवर पुल से नीचे गिरी कार, होली मनाकर लौट रहे युवक की मौत, 4 घायल

फ्लाई ओवर पुल से नीचे गिरी कार

फ्लाई ओवर पुल से नीचे गिरी कार, होली मनाकर लौट रहे युवक की मौत, 4 घायल

जींद/बाइपास के फ्लाई ओवर पुल से कार नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान गांव रजाना निवासी करीब 35 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। घायलों में सागर उर्फ सोनू व पहाड़ी अन्य 2 और युवक गांव जामनी जा रहे हैं।
राकेश अपने दोस्त सागर व अन्य दोस्तों के साथ होली के दिन जींद गए हुए थे। जब नरवाना की तरफ से तरफ से जींद बाइपास पुल के ऊपर से गुजर रहे थे, तो अचानक उनकी वरना कार का संतुलन बिगड़कर पुल से नीचे आ गिरी और पलट गई। कार में सवार चार पांच युवक में से एक की मौत ही गई हैं। 4 गंभीर रूप से घायल हैं।