Bullets Fired at Sarpanch Wedding in Haryana: हरियाणा में सरपंच की शादी में चलीं गोलियां, घायल चंडीगढ़ रेफर

हरियाणा में गोलीबारी की घटना से दहशत; बदमाश ने सरपंच की शादी में चलाईं गोलियां, घायल नाजुक हालत में चंडीगढ़ रेफर

Bullets Fired at Sarpanch Wedding in Haryana

Bullets Fired at Sarpanch Wedding in Haryana

Bullets Fired at Sarpanch Wedding in Haryana: हरियाणा के अंबाला जिले में गोलीबारी की घटना से दहशत का माहौल पैदा हो गया| यहां एक बदमाश ने सरपंच की शादी में गोलियां चलाईं| बताया जाता है कि, इस घटना में सरपंच के एक रिश्तेदार को गोली लगी है| जिसे नाजुक हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया है| वहीं, गोलियां चलाने वाले बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसकी जमकर पिटाई की गई है| पिटाई में बदमाश भी चोटिल बताया जा रहा है| जिसका इलाज अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में करवाया गया है| बदमाश का नाम वैकेंट गर्ग बताया गया है| जिसे लेकर स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है|

बुधवार रात की घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटनाबुधवार रात की है और अंबाला के नारायणगढ़ इलाके की है| जहां एक पैलेस में गांव संगरानी के सरपंच रमन की शादी की पार्टी चल रही थी| शादी की पार्टी में बदमाश वैकेंट गर्ग भी पंहुचा हुआ था| बताते हैं कि, वैकेंट गर्ग का किसी बात को लेकर DJ वालों के साथ झगड़ा हुआ और इतने में ही इसने गोलियां चला दीं| वैकेंट गर्ग ने 2-3 राउंड फायरिंग की। जहां इस घटना में एक गोली सरपंच के मामा पेट में जा लगी और वह जमीन पर गिर गए| इधर, घटना के बाद हड़कंप मचने के साथ बदमाश वैकेंट गर्ग को मौके पर लोगों ने पकड़ लिया और सबक सिखाने का काम किया| साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई|

बदमाश वैकेंट गर्ग कई मामलों में आरोपी

बताया जाता है कि, बदमाश वैकेंट गर्ग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं और अब इस मामले में उसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और धारा 307 समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

अन्य खबरें भी देखें