बजट दूरदर्शी और प्रगतिशील: अमन अरोड़ा
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

बजट दूरदर्शी और प्रगतिशील: अमन अरोड़ा

बजट दूरदर्शी और प्रगतिशील: अमन अरोड़ा

बजट दूरदर्शी और प्रगतिशील: अमन अरोड़ा

-बजट पंजाब के सभी वर्ग और क्षेत्र का विकास करेगा: अमन अरोड़ा

 -पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने पेपरलेस बजट पेश किया: अमन अरोड़ा

-पिछली सरकारों ने पंजाब को कर्ज में डुबोया,आप सरकार राज्य को बनाएगी कर्ज-मुक्त:अमन अरोड़ा

 चंडीगढ़,27 जून

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए जनता बजट को “दूरदर्शी और प्रगतिशील बजट”बताते हुए आप के वरिष्ठ नेता और सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार राज्य में सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने पेपरलेस बजट पेश किया है। राज्य के करीब 20 हज़ार लोगों जिनमे 27.3 प्रतिशत महिलायें शामिल हैं,  के सुझाव लेने के बाद आप सरकार ने इस बजट को बनाया है। 

आप सरकार की कार्यप्रणाली और राजस्व बढ़ाने में अक्षम बताने वाली कोंग्रेस और अकाली-भाजपा पर निशाना साधते हुए, आप नेता ने कहा कि पिछली सरकारों में धोखेबाज और भ्रष्ट नेताओं ने पंजाब को कर्ज में डुबोया। लेकिन आप सरकार राज्य को कर्ज के जाल से बाहर निकाल कर फिर से समृद्ध और खुशहाल पंजाब बनाएगी।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब का वर्तमान प्रभावी बकाया कर्ज 2.63 लाख करोड़ रुपये है, जो कि एसजीडीपी का 45.88 प्रतिशत है क्योंकि पिछली सरकारों ने राज्य की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए कभी पहल नहीं की। इन सरकारों के नेता केवल अपनी तिजोरियां भरने तक ही सीमित थे। 

उन्होंने कहा कि“राज्य की खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद, आप सरकार ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए एक जन-समर्थक बजट पेश किया है। हमारा एकमात्र उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और वाणिज्य, सुशासन, युवाओं को रोजगार के नए अवसर देना,महिला सशक्तिकरण और अन्य क्षेत्रों में परिवर्तन लाकर पंजाब का समावेशी विकास करना है। इस बजट में किसी प्रकार के नए कर का बोझ जनता पर नही डाला गया है और न ही पुराने करों में बढोतरी की गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नाजुक वित्तीय स्थिति के बावजूद मौजूदा कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी।

आप विधायक ने कहा कि सरकार ने शिक्षा बजट में 16 प्रतिशत, तकनीकी शिक्षा बजट में 47प्रतिशत,चिकित्सा के क्षेत्र में 57 प्रतिशत समेत अन्य क्षेत्रों के बजट में भी वृद्धि की है।

महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने के एक सवाल का जवाब देते हुए अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किये गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।  आप सरकार एक जुलाई से पंजाब के लोगों 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जा रही है। सरकार लोगों से किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी।