शिमला में ब्रिटेन के दंपती ने खोजा पूर्वजों का रिकॉर्ड

शिमला में ब्रिटेन के दंपती ने खोजा पूर्वजों का रिकॉर्ड

records in Shimla

British couple discovers ancestral records in Shimla

शिमला। ब्रिटेन से कई लोग पूर्वजों के रिकॉर्ड की तलाश में शिमला पहुंचते हैं। अंग्रेजों के समय ग्रीष्मकालीन राजधानी रहे शिमला में अंग्रेज अधिकारियों व उनके परिवारों के जन्म, विवाह और मृत्यु से जुड़ा रिकॉर्ड है। सोमवार को ब्रिटेन से एक दंपती दादी के मृत्यु प्रमाणपत्र की तलाश में नगर निगम शिमला पहुंचा।

टैली ब्लेसवेथ ने दादी एलेसबर्थ ह्यूज के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए निगम कार्यालय में आवेदन दिया और रिकार्ड की जांच करवाई। निगम प्रशासन ने पहले आनलाइन रिकार्ड चेक किया, लेकिन संबंधित दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने पुराने रजिस्टरों की विस्तृत जांच की, लेकिन मृत्यु प्रमाणपत्र का रिकार्ड नहीं मिला। 

ब्रिटिश शासनकाल में सेना में थीं महिला, बर्मा भी गईं

टैली ब्लेसवेथ ने बताया कि उनकी दादी ब्रिटिश शासनकाल के दौरान सेना में सेवारत थीं। वह बर्मा (वर्तमान म्यांमार) भी गई थीं। संभावना है कि उनका रिकार्ड वहां होगा। अब वे वहां पर दादी के मृत्यु प्रमाणपत्र की तलाश करेंगे। 

वेबसाइट की जानकारी भी दी

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त भूवन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को पूरा रिकार्ड खंगालने के निर्देश दिए थे। उन्होंने आवेदकों को निगम की अधिकारिक वेबसाइट की जानकारी भी दी, ताकि भविष्य में वे आनलाइन माध्यम से रिकार्ड की जांच कर सकें।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

निगम के अधिकारियों ने बताया कि शिमला में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े पुराने दस्तावेजों की मांग लगातार रहती है। ब्रिटेन से लोग पूर्वजों के रिकार्ड की तलाश में यहां आते हैं। निगम प्रशासन ने उक्त दंपती को आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में रिकार्ड मिलेगा तो उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।