बड़ी खबर: उत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके: 5.9 की तीव्रता; अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था केंद्र

बड़ी खबर: उत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके: 5.9 की तीव्रता; अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था केंद्र

Breaking News: Strong Earthquake Tremors Rock

Breaking News: Strong Earthquake Tremors Rock

उत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर में 5.9 तीव्रता का भूकंप।

अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था भूकंप का केंद्र।

गहराई अधिक होने से जान-माल का नुकसान नहीं।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज देर शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। इसका क्षेत्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान रहा। झटके महसूस होते ही लोग दहशत के मारे अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

शुरुआती आंकड़ों (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में जमीन से काफी गहराई में था। भूकंप तकरीबन 9 बजकर 42 मिनट पर आया। वहीं इसकी तीव्रता 5.9 आंकी गई। 

कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से मिली खबरों के मुताबिक, झटके काफी प्रभावशाली थे। हालांकि, भूकंप की गहराई अधिक (175 किमी) होने के कारण अभी तक जान-माल के किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।