Book Donation Drive Organized by Jai Madhusudan Jai Shri Krishna Foundation in Chandigarh

चंडीगढ़ में जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन द्वारा पुस्तक दान कार्यक्रम आयोजित

chd

Book Donation Drive Organized by Jai Madhusudan Jai Shri Krishna Foundation in Chandigarh

जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन ने पुस्तक दान का आयोजन किया ।
जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय बाबू मधुसूदन सिंह जी के पावन पुण्य तिथि के अवसर पर भगवान परशुराम भवन सेक्टर 37 चंडीगढ़ के परिसर में पुस्तक दान के कार्यक्रम में प्रतियोगी एवं उच्च शिक्षा की उपयोगी पुस्तकें ओपेन आईज फाउंडेशन को देकर जरूरतमंद विद्यार्थियों तक यह पुस्तकें पहुंचाने की पहल की गयी।
             फाउंडेशन के संस्थापक पर्यावरण सेवक अनुव्रती वीर प्रभुनाथ शाही ने बताया कि स्वर्गीय मधुसूदन बाबू एक प्रमुख समाजसेवी,शिक्षाविद,धर्मज्ञ और जन नेता थे। उन्होंने मात्र 21 वर्ष की आयु में 1977 में अपनी पाँच एकड़ जमीन दान कर गोपालगंज के माँझा गोसाई पंचायत में श्री बलदेव उच्च विद्यालय की स्थापना किए जिसका अधिग्रहण बिहार सरकार द्वारा 1982 में किया गया और आज इंटरमीडिएट कॉलेज के रूप में एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है तथा हजारों छात्र यहाँ से शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा में लगे हैं।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के धार्मिक कार्य प्रमुख और ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा के महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि स्वर्गीय मधुसूदन बाबू जैसे शिक्षाविद के पुण्यतिथि पर पुस्तक दान उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और फाउंडेशन की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।
              फाउंडेशन के सलाहकार डी आर डी ओ के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ गणेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति समर्पित होकर फाउंडेशन के कार्य करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मानव जीवन में शिक्षा के महत्व को स्पष्ट किए।
           फाउंडेशन की ओर से ओपेन आईज फाउंडेशन के टीम संदीप कुमार,सुजल और विशाल का धन्यवाद किया गया ।