Sanjay Dutt In Politics- हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने पर संजय दत्त का बयान; बॉलीवुड खलनायक ने क्या कहा

हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ने पर संजय दत्त का बयान; बॉलीवुड खलनायक ने क्या कहा, करनाल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार होने की चर्चा

Bollywood Actor Sanjay Dutt Not Join Politics Lok Sabha Chunav 2024

Bollywood Actor Sanjay Dutt Not Join Politics Lok Sabha Chunav 2024

Sanjay Dutt In Politics: राजनीति में एंट्री और चुनाव लड़ने को लेकर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का बयान सामने आया है। संजय दत्त ने राजनीति में जाने और चुनाव लड़ने से इंकार किया है। संजय दत्त का कहना है कि, उनके बारे में इस तरह की जो भी खबरें चल रहीं हैं। वो केवल अफवाह हैं।

दरअसल, संजय दत्त ने यह बयान तब जारी किया है। जब उन्हें लेकर यह चर्चा ज़ोरों पर है कि वह हरियाणा में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चर्चा में कहा जा रहा था कि, करनाल लोकसभा सीट से संजय दत्त को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना रही है। ताकि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को इस सीट पर कड़ी टक्कर दी जा सके। फिलहाल, संजय दत्त के बयान से यह साफ हो गया है कि हरियाणा की सियासत में अभी उनकी एंट्री नहीं हो रही है।

संजय दत्त ने ट्वीटर पर जारी किया बयान

बॉलीवुड खलनायक संजय दत्त ने ट्वीटर पर बयान जारी किया है। संजय दत्त ने कहा है कि, अगर वह ऐसा कोई भी फैसला लेते हैं तो वह खुद ही सबसे पहले इसकी घोषणा करेंगे। ट्वीट करते हुए संजय दत्त ने लिखा- ''मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं और चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं खुद सबसे पहले इसकी घोषणा करूंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें।

Bollywood Actor Sanjay Dutt Not Join Politics Lok Sabha Chunav 2024

 

संजय दत्त के पिता सुनील दत्त केंद्र में कैबिनेट मंत्री रहे

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर और संजय दत्त के पिता सुनील दत्त ने लंबे समय तक राजनीति भी की। सुनील दत्त 1984 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होने पहली मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा और पहली ही बार में चुनाव जीतकर सांसद बन गए। इसके बाद सुनील दत्त इस सीट से लगातार 5 बार सांसद रहे। इस बीच उन्हें मनमोहन सिंह सरकार में (2004-2005) में युवा और खेल कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं सुनील दत्त की मृत्यु के बाद उनकी बेटी और संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाली। प्रिया दत्त ने मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता और सांसद बनी।

लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर सियासी सरगर्मी तेज

आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर देशभर में सियासी सरगर्मी तेज हो रखी है। हरियाणा में भी सियासत का पारा चढ़ा हुआ है।  हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव 25 मई को होगा। बीजेपी का दावा है कि, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें उसके खाते में जाएंगी। जबकि कांग्रेस पार्टी कह रही है कि, इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जनता बड़ा झटका देगी।