पांगी में धरवास-सुराल मार्ग पर नाले में गिरी बोलेरो; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
- By Arun --
- Wednesday, 31 May, 2023
Bolero fell into a drain on the Dharwas-Sural road in Pangi; One killed, two seriously injured
पांगी:पांगी उपमंडल के धरवास-सुराल मार्ग पर बोलेरो के नाले में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उधर, एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने व दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है।