BLA Killed Pakistani Soldiers: पाकिस्तानी सेना पर उसके घर में ही अटैक; बलूच आर्मी ने 10 सैनिकों को बम से उड़ाया
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

पाकिस्तानी सेना पर उसके घर में ही अटैक; बलूच आर्मी ने 10 सैनिकों को बम से उड़ाया, BLA ने बकायदा हमले का वीडियो जारी किया

BLA Killed Pakistani Soldiers

BLA Killed 10 Pakistani Soldiers in Quetta Bomb Attack Video Released

BLA Killed Pakistani Soldiers: भारत को गीदड़ भभकी देने वाला पाकिस्तान तो खुद अपने ही घर में घिरा हुआ है और उसे चुनौती मिल रही है. पाकिस्तान से अलग होने को लेकर बलूचिस्तान में विद्रोह के सुर उठे हुए हैं। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बीच बलूचिस्तान को अलग करने की मांग और तेज हो गई है। भारत की तरफ से जब पाकिस्तान पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं तो इस दौरान बलूचिस्तान ने भी पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह और तेज कर दिया है।

वहीं इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बलूच विद्रोहियों) ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला भी किया है। जिसमें पाकिस्तानी सेना के 10 सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। BLA ने बकायदा हमले का वीडियो जारी किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि, पाकिस्तान के क्वेटा में पाकिस्तानी सैनिकों से भरे वाहन को रिमोट के जरिये निशाना बनाते हुए IED से उड़ा दिया गया है। जिसमें पाकिस्तानी सेना के 10 जवान मारे गए हैं।

BLA Killed Pakistani Soldiers

हमले का वीडियो


पिछले 2 से 3 सालों में BLA ने कई पाक सैनिक मारे

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बलूच विद्रोहियों) ने पाकिस्तानी सेना को लगातार निशाना बना रखा है। पिछले 2 से 3 सालों में BLA ने कई पाक सैनिक मारे हैं। हालांकि, इस बीच पाकिस्तानी सेना ने भी बलूच आर्मी के कई लोगों को मारा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, BLA के हमले में पाकिस्तानी सेना को ज्यादा नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी सेना के मरने वाले सैनिकों की संख्या ज्यादा है। अब इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, BLA किस कदर पाकिस्तानी सेना का मुकाबला कर रही है।

अभी पिछले महीने मार्च में ही पाकिस्तान से हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। जब यहां एक पैसेंजर ट्रेन हाईजैक कर लिया गया था। बलूचिस्तान के बोलन में जाफ़र एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया गया। ये ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने यह हाईजैकिंग की। इसके बाद बलूच आर्मी ने दावा किया था कि, ट्रेन पर कब्जा करके 100 से ज्यादा लोगों और पाक सैनिकों को बंधक बना लिया है। बलूच विद्रोहियों ने पाक सेना के कई सैनिकों की हत्या भी कर दी है। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाकर कई बलूच विद्रोहियों को भी मार गिराया था।