BJP New State Presidents For Delhi-Odisha-Rajasthan and Bihar

BJP के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति; बिहार से लेकर दिल्ली-राजस्थान और ओडिशा तक, किन्हें बनाया गया पार्टी अध्यक्ष? पूरी लिस्ट देखें

  BJP New State Presidents For Delhi-Odisha-Rajasthan and Bihar

BJP New State Presidents For Delhi-Odisha-Rajasthan and Bihar

BJP New State Presidents: चुनावों के मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियां समय-समय पर अपने विभिन्न प्रदेश संगठनों में बदलाव व उन्हें और मजबूत बनाने का काम करती रहती हैं। जहां इसी कड़ी में अब बीजेपी ने दिल्ली, बिहार, राजस्थान और ओडिशा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

वीरेंद्र सचदेवा अब दिल्ली के स्थाई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

दिल्ली नगर निगम चुनाव में करारी को लेकर आदेश गुप्ता के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दिसंबर 2022 में बीजेपी हाईकमान ने वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। यानि अस्थाई तौर पर। मगर अब वीरेंद्र सचदेवा की दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्थाई नियुक्ति कर दी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसकी मंजूरी दी है।

अधिसूचना

BJP New State President For Delhi
BJP New State President For Delhi

 

बिहार में सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

वहीं बिहार में नितीश के साथ गठबंधन की सरकार टूटने के बाद यहां भी नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सम्राट चौधरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सम्राट चौधरी मौजूदा समय में बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं।

अधिसूचना

BJP New State President For Bihar
BJP New State President For Bihar

 

राजस्थान में सीपी जोशी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

इधर, राजस्थान में चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सीपी जोशी यानि चंद्र प्रकाश जोशी को राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सीपी जोशी मौजूदा समय में लोकसभा सांसद हैं।

अधिसूचना

BJP New State President For Rajasthan
BJP New State President For Rajasthan

 

ओडिशा में मनमोहन सामल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनमोहन सामल पूर्व में मंत्री रह चुके हैं।

अधिसूचना

BJP New State President For Odisha
BJP New State President For Odisha

 

यह पढ़ें- लालू के बेटे तेज प्रताप यादव को भगवान श्रीकृष्ण दिखे; विराट रूप को देख चौंके, VIDEO जारी किया, लोग बोले- भाई साहब आप प्रतापी हैं!