भाजपा के नए सरदार डा. राजीव बिंदल ने सोमवार को कार्यभार संभाला
- By Arun --
- Monday, 24 Apr, 2023

BJP's new head Dr. Rajeev Bindal took charge on Monday
हिमाचल भाजपा के नए सरदार डा. राजीव बिंदल ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में श्री बिंदल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में बेहतरीन काम किया है। हमारा मार्गदर्शन किया है।
डा. राजीव बिंदल ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व सांसद सुरेश कश्यप का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। श्री बिंदल ने इस दौरान पूर्व सीएम शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और वर्तमान में हमारा नेतृत्व कर रहे जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश की पार्टी के समस्त नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
जयराम ठाकुर के कामों को सराहा
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर जी ने पिछले पांच साल में प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। आज हिमाचल का हर आदमी उनके कामों को याद कर रहा है। सांसद सुरेश कश्यप ने अपने तीन साल के कार्यकाल में पार्टी के लिए बेहतरीन काम किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद किया।