Sex ratio improves in 15 districts of Haryana:हरियाणा के 15 जिलों में सुधरा लिंगानुपात, 4 जिलों के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी

हरियाणा के 15 जिलों में सुधरा लिंगानुपात, 4 जिलों के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी

undefined

Sex ratio improves in 15 districts of Haryana:


Sex ratio improves in 15 districts of Haryana: हरियाणा में बेटियों का अनुपात बढ़ने लगा है। जनवरी से अक्तूबर 2025 तक राज्य का जन्म के समय लिंगानुपात 905 से बढ़कर 913 पहुंच गया है यानी पिछले साल के मुकाबले आठ अंकों का सुधार हुआ है। 2024 में यह अनुपात 916 से गिरकर 910 तक पहुंच गया था जो आठ वर्षों में सबसे खराब स्थितिथी। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में विशेष टास्क फोर्स गठित की गई। अब उसी सख्ती का नतीजा सामने है।

लिंगानुपात में सुधार वाले जिलों में पंचकूला, पानीपत, फतेहाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रेवाड़ी, भिवानी, फरीदाबाद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह और यमुनानगर शामिल हैं। वहीं पलवल, चरखी दादरी, सिरसा, सोनीपत और झज्जर में सुधार की रफ्तार धीमी है जबकि हिसार और अंबाला में स्थिति पिछले साल जैसी बनी हुई है।

चरखी दादरी के गोपी सीएचसी के एसएमओ को खराब लिंगानुपात पर आरोप पत्र जारी किया गया है। पलवल, सिरसा, सोनीपत और चरखी दादरी के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। फतेहाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, पानीपत और रेवाड़ी में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है।