हरियाणा में होंगे ये लोग बीपीएल सूची से बाहर: इन जिलों के इतने BPL कटेंगे
- By Gaurav --
- Thursday, 13 Nov, 2025
f your annual electricity bill exceeds ₹24,000,
BPL CARD CUT: हरियाणा में अब दोबारा BPL कटने शुरु हो गए है। अब छह माह तक गरीब परिवार यदि डिपो से राशन नहीं लेते हैं या उनका सालाना बिजली बिल 24,000 रुपये से अधिक है तो वे बीपीएल सूची से बाहर कर दिए जाएंगे। इसके अलावा परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद यदि परिवार की आय शून्य हो जाती है तो उन्हें एक माह के भीतर अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट करना होगा अन्यथा मुख्यालय द्वारा परिवार की आय 1,80,000 से तीन लाख रुपये तक स्वतः दर्ज कर दी जाएगी।
मानव सूचना एवं संसाधन मुख्यालय ने हाल ही में परिवारों का डाटा अपडेट किया है। जिन परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड अक्तूबर में सूची में शामिल थे उनमें नवंबर में हजारों परिवारों की छंटनी कर दी गई। नई हिदायतों के अनुसार छह माह तक राशन न लेने वाले, सालाना बिजली बिल 24,000 से अधिक वाले, शहरी क्षेत्र में 100 वर्गगज और ग्रामीण क्षेत्र में 200 वर्गगज से अधिक संपत्ति वाले परिवार सूची से बाहर किए जाएंगे।
जिले का नाम
अंबाला
4,923
भिवानी
10,388
चरखी दादरी
5,836
फरीदाबाद
6,648
फतेहाबाद
6,891
गुरुग्राम
4,477
हिसार
13,469
झज्जर
6.410
जींद
8,200
कैथल
8,005
करनाल
8,377
कुरुक्षेत्र
1,62,796
1,56,851
5,945
महेंद्रगढ़
7,980
मेवात
3,877
पलवल
3,731
पंचकूला
1,407
पानीपत
5,350
रेवाड़ी
2,602
रोहतक
5,088
सिरसा
10,825
सोनीपत
6,195
यमुनानगर
5,422