रायपुर में साइबर ठगी: भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार की धोखाधड़ी, खुद को “नितिन नवीन का PA” बताकर की वारदात

रायपुर में साइबर ठगी: भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार की धोखाधड़ी, खुद को “नितिन नवीन का PA” बताकर की वारदात

BJP MLA Purandar Mishra Defrauded of ₹10

BJP MLA Purandar Mishra Defrauded of ₹10,000

 रायपुर। BJP MLA Purandar Mishra Defrauded of ₹10,000, साइबर ठगों ने रायपुर उत्तर के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक (पीए) बताकर 10 हजार रुपये की ठगी कर ली।

ठग ने संबलपुर के जंगल में गाड़ी फंसने और डीजल खत्म होने का बहाना बनाकर मदद मांगी। उड़िया टोन में बातचीत और बच्चों की आवाज सुनकर विधायक ने भरोसा कर लिया। इसके बाद दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रकम ट्रांसफर कर दी गई।

कुछ समय बाद पैसे की दोबारा मांग पर विधायक को शक हुआ और मामला ठगी का निकला। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर साइबर टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

आरोपित ने फोन पर खुद को नितिन नवीन का निजी सहायक बताते हुए संबलपुर में फंसने की कहानी सुनाई। ऐसे में विधायक ने 10 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि राजनीतिक पहचान का दुरुपयोग कर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। यह घटना भाजपा नेताओं से जुड़ी एक सप्ताह में दूसरी बड़ी वारदात है।

इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट का शिकार हुए थे। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खाते और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।