संतो और महापुरुषों के संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रही है भाजपा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

संतो और महापुरुषों के संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रही है भाजपा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

BJP is taking the Messages of Saints

BJP is taking the Messages of Saints

भगवान परशुराम सनातन धर्म, शौर्य, तप और न्याय परंपरा के प्रेरणास्रोत : पंडित मोहन लाल बड़ौली

कैथल 4 मई। BJP is taking the Messages of Saints: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन धर्म के सम्मान और हरियाणा के विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। हमारी सरकार में लगातार संतो-महापुरुषों की जयंतियों को सरकारी स्तर पर मनाकर उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग का ख्याल रख रही है। श्री बड़ौली रविवार को कैथल स्थित सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस पावन अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सूर्य कवि पंडित लक्ष्मीचन्द लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर का उद्घाटन भी किया। 

BJP is taking the Messages of Saints

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता, धर्म एवं कर्म के प्रतीक भगवान परशुराम का जीवन हमें न्याय और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण किसी समाज, जाति के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण का मुख्य काम समाज में नैतिकता और भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्शों को स्थापित करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन धर्म, शौर्य, तप और न्याय परंपरा के प्रेरणास्रोत हैं। हमारी सरकार भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। 

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंत्योदय की भावना से गरीब, शोषित, वंचितों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं, यही कारण है कि जनता का भरोसा भाजपा में बढ़ रहा है। जनता ने भाजपा की पूर्ण बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाई है। इस अवसर पर नगर परिषद प्रधान सुरभी गर्ग, पार्टी के पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण सभा के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

BJP is taking the Messages of Saints

30 मई को पहरावर में होगा भगवान परशुराम का राज्य स्तरीय जयंती समारोह : पंडित मोहन लाल बड़ौली 

चंडीगढ़, 4 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि रोहतक जिले के गांव पहरावर में 17 मई को आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह अब 30 मई को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी श्री बड़ौली ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में दी।  इस अवसर पर सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार यह समारोह 17 मई को आयोजित होना था, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की केंद्र स्तर पर बैठक निर्धारित होने के कारण इसमें बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय आयोजन के लिए प्रदेश के सर्व समाज को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इस भव्य कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भगवान परशुराम जी के जीवन, आदर्शों एवं शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए उन्हें अपने आचरण एवं नीति में अपनाएं।