BJP Dominates Mandi Zila

मंडी जिला परिषद चुनाव में भाजपा का दबदबा, 36 में से 25 सीटें जीतकर कांग्रेस को दी करारी मात

undefined

BJP Dominates Mandi Zila

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जिला परिषद चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 36 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस प्रचंड जीत के साथ भाजपा ने जिले की राजनीति में अपना मजबूत दबदबा कायम रखा है, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करते हुए महज 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। सीपीआई(एम) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

चुनाव परिणामों की सबसे बड़ी चर्चा राजनीतिक परिवारों के कई उम्मीदवारों की हार रही। पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया और कांग्रेस नेता चेत राम ठाकुर के बेटे तरुण ठाकुर को भी जनता ने नकार दिया। भाजपा की इस जीत को प्रदेश की राजनीति में एक बड़े जनादेश के रूप में देखा जा रहा है।