प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का उत्सव, प्रदेशभर में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का उत्सव, प्रदेशभर में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

BJP celebrates Prime Minister Narendra Modi

BJP celebrates Prime Minister Narendra Modi

लखनऊ। BJP celebrates Prime Minister Narendra Modi, देश के 15वें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशिष्ट उपलब्धि को भारतीय जनता पार्टी एक बड़े पर्व के रूप में मना रही है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लोकसभा के सदस्य नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने संवाद और जनसंपर्क केपर विशेष फोकस किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से उनको बधाई दी है तो भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में शीश नवाया तो उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नई दिल्ली में गणपति भगवान की पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी एक्स पर तीन पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।

एक युग की चेतना का प्रतीक: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि 145 करोड़ भारत वासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, अमृतकाल के सारथी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई। भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व कीर्तिमान संपूर्ण देश वासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है। इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही दिखते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है। यह सम्मान उसी तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का अभिनंदन है, जिसने करोड़ों देश वासियों को 'विकसित भारत' के स्वप्न से जोड़ा है। राष्ट्रसेवा को समर्पित आपकी यह अविराम साधना भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे, यही मंगलकामना है।

यह उपलब्धि जन-जन के अटूट प्रेम-विश्वास का प्रतिबिंब : पंकज

भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस अवसर पर लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सेवा, समर्पण और संकल्प के प्रतीक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को देश के सबसे दीर्घकालिक शासन प्रमुख बनने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि जन-जन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतिबिंब है। आपके नेतृत्व में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से आज भारत 'विकसित राष्ट्र' बनने की ओर अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में देश सुख और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

जनसेवा ही सबसे बड़ी पहचान : केशव

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि देश के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक देशवासियों की सेवा लोकतंत्र की उस शक्ति का प्रमाण है जिसमें साधारण एवं गरीब परिवार से निकलकर आया एक व्यक्ति अपने अथक परिश्रम, मजबूत संकल्प और जनसेवा के बल पर देश का सर्वोच्च जनादेश प्राप्त करता है। बिना किसी ‘राजनीतिक विरासत, वंशवाद या विशेषाधिकार’ के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने की आपकी यात्रा करोड़ों युवाओं, गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और श्रमजीवी परिवारों के सपनों को ‘नया विश्वास’ देती है।

आपके नेतृत्व ने भारतीय राजनीति में दशकों से चली आ रही ‘वंशवादी सोच’ और ‘सत्ता के एकाधिकार को चुनौती देने’ के साथ लोकतंत्र को ‘नई ऊर्जा’ प्रदान की है। सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आपने करोड़ों गरीब परिवारों तक विकास का लाभ पहुंचाकर जनविश्वास को और सशक्त बनाया है। आज आपका यशस्वी नेतृत्व उन करोड़ों भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है, जिन्हें लंबे समय तक ‘व्यवस्था के हाशिये’ पर रखा गया था। आपने यह विश्वास मजबूत किया है कि लोकतंत्र में जनसेवा ही सबसे बड़ी पहचान होती है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपके कुशल नेतृत्व में देश ‘अमृतकाल’ की इस यात्रा को और सफल बनाते हुए ‘विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध और गौरवशाली’ देश के रूप में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।

ब्रजेश पाठक ने दिल्ली में की पूजा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के 4399 दिन (लगातार) के सर्वाधिक लंबे कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित प्रसिद्ध एवं दिव्य श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर यशस्वी प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ के लिए मंगलकामना की।

नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को 15वें PM के रूप में शपथ ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जून 2024 में तीसरी बार शपथ लेने के बाद, उनका कार्यकाल वर्तमान में भी जारी है। अब तो उनके प्रधानमंत्रित्व काल को तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया जा सकता है।
पहला कार्यकाल (2014–2019): 30 वर्ष बाद केंद्र में किसी पूर्ण बहुमत वाली सरकार की वापसी। इस दौरान 'मेक इन इंडिया', 'स्वच्छ भारत अभियान', 'प्रधानमंत्री जन धन योजना' और 'डिजिटल इंडिया' जैसी योजनाएं शुरू हुईं।
दूसरा कार्यकाल (2019–2024): प्रचंड बहुमत के साथ वापसी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, 'राम मंदिर निर्माण' का मार्ग प्रशस्त होना, और 'कोविड-19' महामारी के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान संचालित किया गया।
तीसरा कार्यकाल (2024–वर्तमान): जून 2024 में शपथ। गठबंधन सरकार (NDA) के नेतृत्व में यह लगातार तीसरा कार्यकाल है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर निरंतर जोर दिया जा रहा हैं।

भाजपा के कल से 18 तक कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को प्रदेश स्तर कार्यक्रम आयोजित करेगी। 11 जून को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री मीडिया से संवाद करेंगे। 13 और 14 जून को मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं महापौर जिला स्तर पर विषय रखेंगे।

16 से 18 जून तक हर जिले में पांच सौ प्रबुद्धजनों से पार्टी नेता बातचीत करेंगे। इसी बीच आठ से 14 जून के बीच सांसद एवं विधायक 50-50 नामों से संपर्क कर रात्रि में चौपाल लगाएंगे। जनप्रतिनिधि प्रगति यात्रा निकालकर लोगों के बीच पहुंचेंगे।