Bijnor-Haridwar Bus Stuck in River| नदी के तेज बहाव में फंसी रोडवेज बस, यात्रियों में चीख पुकार मची, हरिद्वार आ रही थी
BREAKING
'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या?

नदी के तेज बहाव में फंसी रोडवेज बस, बहने लगी; यात्रियों में चीख पुकार मची, हरिद्वार आ रही थी, क्रेन-JCB की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन, VIDEO

Bijnor-Haridwar Bus Stuck in River

Bijnor-Haridwar Bus Stuck in River

Bijnor-Haridwar Bus Stuck in River: बिजनौर से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस मंडावली इलाके में कोटावाली नदी के बीच तेज बहाव में फंस गई और बहने लगी। इस हादसे के वक्त बस में कई यात्री मौजूद थे। जिनमें अफरा-तफरा और चीख पुकार मच गई। यात्रियों के लिए बस से किसी भी तरह से बाहर आना या निकला पाना मुमकिन नहीं था। उफनती नदी के बीच बस में फंसे यात्री सैलाब रूपी जलस्तर को देख थर्रा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह गनीमत रही कि नदी के बीच फंसी बस तेज बहाव में पलटी नहीं और बहकर ज्यादा आगे नहीं गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं थीं। रेस्क्यू टीमों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने क्रेन-JCB की मदद से बस और उसमें फंसे यात्रियों को निकाला। बस सैलाब में बह न पाये इसलिए क्रेन के सहारे बस को रस्सी से जकड़ लिया गया था।

चालक नहीं कर पाया बस को कंट्रोल

बताया जा रहा है कि, बस जब बिजनौर से चलकर हरिद्वार क लिए निकली और मंडावली इलाके में पहुंची तो यहां से गुजरते वक्त अचानक कोटावाली नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और सैलाब के बीच में जा फंसी। वो तो राहत की बात यह रही कि, नदी का सैलाब बस को अपने साथ बस को बहाकर नहीं ले गया। वरना आज कई जिंदगियाँ अपनी जान गवां सकती थीं।

 

 

 

 

यह पढ़ें- सरकार पर सवाल किया तो मंत्री को मिली सजा; राजस्थान का यह मामला आग की तरह फैल रहा, CM अशोक गहलोत घिर गए, VIDEO देखिए