बड़ी खबर; छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS और 1 IFS अधिकारी के तबादले

बड़ी खबर; छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS और 1 IFS अधिकारी के तबादले

Big news: Major administrative reshuffle in Chhattisgarh

Major administrative reshuffle in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। जारी आदेश के तहत 42 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारी के प्रभारों में फेरबदल किया गया है, जिससे राज्य के कई विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां तय हुई हैं।

इस बड़े फैसले के तहत अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक के अधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे में नया संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।