लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, डमी बम नहीं पकड़ पाए 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार
BREAKING
NEET धांधली पर सरकार और CJP के बीच 2 घंटे चली महाबैठक: सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के बाद तोड़ा 26 दिनों का अनशन NEET पेपर लीक मामला: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, 27 जुलाई को होगी अहम सुनवाई राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर; उन्हें शिक्षा मंत्री पद से हटाना ही होगा, उनकी वजह से आज हजारों युवा सड़कों पर हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: चलती गाड़ी पर गिरी विशाल चट्टान, एक की मौत; 13 यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका दिल्ली में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर स्नैचर गिरफ्तार; 8 चोरी के वाहन और अवैध हथियार बरामद

लाल किले की सुरक्षा में बड़ी चूक, डमी बम नहीं पकड़ पाए 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Lapse in Security of Red Fort

Lapse in Security of Red Fort

नई दिल्ली: Lapse in Security of Red Fort: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं, लेकिन इसी बीच ऐतिहासिक धरोहर लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसके बाद लाल किले की सुरक्षा में तैनात 7 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में चूक के चलते सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई तब हुई जब सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भेजे गए दो 'डमी बम' को पकड़ने में पुलिसकर्मी नाकाम रहे.

किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं-डीसीपी नॉर्थ सेंट्रल

डीसीपी नॉर्थ सेंट्रल राजा बांठिया ने बताया कि लाल किले की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि हमारी विशेष टीमों द्वारा लगातार चेकिंग व मॉक ड्रिल्स की जा रही हैं, जिससे किसी भी संभावित खतरे को समय से टाला जा सके. शनिवार रात को हुए मॉक ऑपरेशन में डमी आतंकियों और डमी बम को लाल किले के अंदर पहुंचने में कामयाबी मिली, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी में चूक माना गया है.

तत्काल प्रभाव से संबंधित सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

इस चूक के बाद तत्काल प्रभाव से संबंधित सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है. डीसीपी का कहना है कि ये सुरक्षा में नहीं है, इस तरह हम अपनी तैयारी को और पुख्ता कर रहे हैं. वहीं, सोमवार को लाल किले में घुसपैठ कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया, जिनको बांग्लादेशी दूतावास को सौंपकर डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पूछताछ में फिलहाल कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है. सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.

15 अगस्त को लेकर लाल किले की सुरक्षा अभूतपूर्व -डीसीपी राजा बांठिया

डीसीपी राजा बांठिया का कहना है कि 15 अगस्त को लेकर लाल किले की सुरक्षा अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दी गई है. रात-दिन पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं. किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति की आवाजाही सख्ती से प्रतिबंधित है. खासकर आईआईटी गेट, नेटा गेट, लोहे वाले गेट समेत सभी प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा घेरा और सतर्कता आने वाले दिनों में और बढ़ाई जाएगी. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके.