JSCA पर मंडराया संकट: BCCI ने थमाया 'कारण बताओ' नोटिस; लोढ़ा कमेटी के नियमों के उल्लंघन का आरोप
BCCI Issues 'Show-Cause' Notice
रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव में अनियमितता और नियमों के उल्लंघन के मामले में बीसीसीआई ने सख्त कदम उठाते हुए जेएससीए को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीसीसीआई के लोकपाल और एथिक्स अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण मिश्रा द्वारा जारी नोटिस ने जेएससीए के पदाधिकारियों में हड़कंप मचा दिया है।
यह कार्रवाई जेएससीए के सदस्य नंदू पटेल द्वारा दायर शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य किए गए लोढ़ा समिति सुधारों का उल्लंघन किया है।
चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश
बीसीसीआई ने बिहार के मामले में जो निर्णय लिया है, उसके अनुसार जेएससीए को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। शिकायतकर्ता को सात दिनों में प्रत्युत्तर देने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई के बाद बीसीसीआई इस पर अपना रुख तय करेगा।