75वें अमृत महोत्सव के दौरान BBMB ने टीकाकरण शिविर का किया आयोजन 
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

75वें अमृत महोत्सव के दौरान BBMB ने टीकाकरण शिविर का किया आयोजन 

BBMB flag

75वें अमृत महोत्सव के दौरान BBMB ने टीकाकरण शिविर का किया आयोजन 

चंडीगढ़ : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्येक्ष श्री संजय श्रीवास्तव जी की अध्य क्षता में बोर्ड सचिवालय में अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराते हुए एक बहुत ही सुंदर 75 अंक की आकृति का प्रदर्शन किया। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार बीबीएमबी विश्राम गृह, सेक्टर-35 बी, चंडीगढ़ में टीकाकरण शिविर (बूस्टुर डोज) का आयोजन डॉक्टर तेजिन्द्र् सिंह (BBMB) और सरकारी अस्पताल सैक्टिर-16 की टीम के सहयोग से किया गया। इस शिविर में लगभग 182 महिला एवं पुरूषों ने बूस्टर डोज लगवाई। इस अभियान को जारी रखते हुए बोर्ड सचिवालय व एसएलडीसी कॉम्प लैक्स् बीबीएमबी में भी इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 189 कार्मिकों ने बूस्टर डोज लगवाई है। अध्यक्ष महोदय ने टीकाकरण टीम द्वारा किए गए प्रयासों की बहुत सराहना की है।