आरपीएससी पेपर लीक मामला: रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में होगी बाबूलाल कटारा की पेशी, एसओजी खोल सकती है कई बड़े राज

आरपीएससी पेपर लीक मामला: रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में होगी बाबूलाल कटारा की पेशी, एसओजी खोल सकती है कई बड़े राज

dtq0a014_babulal-katara_625x300_16_May_26

Babulal Katara to Appear in Court Today Upon Expiry of Remand

Babulal Katara to Appear in Court Today Upon Expiry of Remand, राजस्थान एसओजी पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से एक बार फिर पूछताछ कर रही है. एसओजी ने कटारा की कृषि व्याख्याता परीक्षा-2022 मामले में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही आरएएस-2018 (RAS-2018) भर्ती के लिए भी पूछताछ जारी है. इसके साथ ही कटारा के भांजे विजय डामोर को भी गिरफ्तार किया गया था. एसओजी ने 16 मई तक कटारा की रिमांड मांगी गई थी. रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को बाबूलाल कटारा की कोर्ट में पेशी होगी. सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी कई महत्वपूर्ण जानकारी कोर्ट में साझा कर सकती है.

RAS भर्ती में भी आरोपी है कटारा

जांच अधिकारियों ने कोर्ट को पिछली सुनवाई में बताया था कि बाबूलाल कटारा को डूंगरपुर ले जाकर पूछताछ करना चाहते हैं. तभी आरोपी कटारा की ओर से कोर्ट ने मनोरोगी होने की दलील दी गई थी. अधिवक्ता भानु प्रकाश शर्मा ने बताया, "कटारा मनोरोगी है और इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया गया था. उसे चिकित्सीय सहायता दी जा रही है. एसओजी की ओर से कोई मेडिकल सहायता उन्हें नहीं मिल रही है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ सकती है."

पूर्व अध्यक्ष समेत कई सदस्यों पर लगा चुका है आरोप

बाबूलाल कटारा से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ही शिव सिंह राठौड़ से भी पूछताछ जारी है. इसी साल फरवरी में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बाबूलाल कटारा ने जेल में मुलाकात की थी. मुलाकात में कटारा ने कई अहम बातों का खुलासा भी किया था. 

किरोड़ीलाल से मुलाकात के दौरान कही थीं अहम बातें

बाबूलाल कटारा ने पेपर लीक फर्जीवाड़े की साजिश के लिए आयोग में तत्कालीन अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष और सदस्य शिव सिंह राठौड़, दीपक उप्रेती समेत कई लोगों पर संगठित रूप से फर्जीवाड़े की साजिश का आरोप लगाया था. उसने बताया कि किस किस अभ्यर्थी को साक्षात्कार में कितने अंक देने हैं, सब पहले से तय होता था. वहीं, ओएमआर शीट और आंसर शीट में भी फर्जीवाड़ा होता था.