Babita Phogat spoke at ABVP's 75th Amrit Mahotsav: 'Unite to Respect Women'.

ABVP के 75वें अमृत महोत्सव में बोलीं बबीता फोगाट: 'महिलाओं के सम्मान के लिए एकजुट हो जाएं'

Babita Phogat spoke at ABVP's 75th Amrit Mahotsav: 'Unite to Respect Women'.

Babita Phogat spoke at ABVP's 75th Amrit Mahotsav: Unite to respect women.

शिमला:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वें अमृत महोत्सव के मौके पर यहां के गेयटी थिएटर में गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने संबोधन में महिला पहलवान बबीता फोगाट ने समाज को महिलाओं के सम्मान के लिए एकजुट हो जाने की जरूरत बताई।

उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ मणिपुर ही नहीं, देश के और भी कई राज्यों में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। बबीता ने कहा कि इन घटनाओं से महिलाएं और पूरी मानवता शर्मसार हो रही हैं।

राजस्थान महिला अपराधों में नंबर वन पर है। पीएम मोदी  ने भी इस पर चिंता जाहिर की है और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस पर चिंता करने की जरूरत बताई है।