Babbu Maan Sparks Controversy

Babbu Maan का विवादित बयान, पॉडकास्टर्स और पत्रकारों पर साधा निशाना

pp

Babbu Maan Sparks Controversy

मशहूर पंजाबी गायक Babbu Maan एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। स्पेन के बार्सेलोना में हुए एक लाइव शो के दौरान उन्होंने पॉडकास्टर्स और कुछ पत्रकारों पर तीखा हमला बोला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गायक ने आरोप लगाया कि कई पॉडकास्टर्स उनके नाम का इस्तेमाल कर अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की कड़ी आलोचना करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और यहां तक कह दिया कि “इनके फन कुचलने की जरूरत है।”

करीब 50 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें उनका गुस्सा साफ देखा जा सकता है। उन्होंने मंच से यह भी कहा कि अगर किसी को उनसे कोई शिकायत है, तो सामने आकर बात करे, न कि पीछे बैठकर बयानबाजी करे।

इस दौरान Babbu Maan ने कुछ पत्रकारों पर भी नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि वे बिना पूरी जानकारी के बयान देते हैं, जिससे गलतफहमियां फैलती हैं।

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां उनके समर्थक इसे उनका बेबाक अंदाज बता रहे हैं, वहीं डिजिटल मीडिया से जुड़े कई लोग इसे अनुचित और आपत्तिजनक करार दे रहे हैं।