Baba Siddiqui murder case accused: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी: अमेरिका से भारत वापसी होगी आज
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी: अमेरिका से भारत वापसी होगी आज

BABA Siddqui

Baba Siddiqui murder case accused:

Baba Siddiqui murder case accused:  बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

वह बुधवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां उसकी प्रत्यर्पण यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई विशेष टीमों की तैनाती कर दी गई है।

अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से औपचारिक रूप से डिपोर्ट किया जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि उसकी रवानगी और दिल्ली पहुंचने की प्रक्रिया तय हो चुकी है। अनमोल, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और कई राज्यों में उसके खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल चर्चा इस बात पर चल रही है कि कोर्ट में पेशी के बाद उसे किस एजेंसी की हिरासत में दिया जाएगा