आचार्यश्री विशद सागर महाराज सहित मुनिश्री ओर आर्यिकाश्री 7 संत ससंघ का हुआ मंगल नगर प्रवेश
Auspicious Entry into the City
आचार्यश्री विशद सागर सहित 7 संतो हुआ नगर मंगल प्रवेश, आचार्यश्री ओर मुनिश्री का हुआ वात्सल्य मिलन, गूंजे जयकारे।
धर्मसभा स्थल पर दो मुनिराजों ने किया आचार्यश्री के चरणो का पाद प्रक्षालन व पूजन।
ग्वालियर - : Auspicious Entry into the City: जैन तीर्थ सोनागिर से पाद विहार कर आचार्यश्री विशद सागर महाराज सहित मुनिश्री ओर आर्यिकाश्री माताजी ससंघ का आज सोमवार को इंदरगंज जैन मंदिर से मंगल नगर प्रवेश शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। आचार्यश्री की अगवानी जैन समाज के लोगो ने भक्तिभाव के साथ की। वहीं ग्वालियर में विराजित मुनिश्री अनुमान सागर जी महाराज ओर मुनिश्री अनुकरण सागर जी महाराज से मंगल मिलन हुआ।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्य श्री विशद सागर महाराज सहित मुनिश्री विशाल सागर महाराज,
मुनिश्री विभोर सागर महाराज, मुनिश्री विलक्ष सागर महाराज, मुनिश्री विपिन सागर महाराज ओर आर्यिका श्री भक्ति भारती माताजी क्षुल्लिका वात्सल्य भारती माताजी ससंघ की इंदरगंज जैन मंदिर पर जैन समाज के लोगो ने आगवानी की। वहीं आचार्यश्री ससंघ की मंगल प्रवेश शोभायात्रा इंदरगंज दिगंबर जैन मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकली गई। नगर प्रवेश शोभायात्रा में महिलाएं एवं पुरुष वर्ग जयघोष लगते हुए ढोल ताशे के साथ चल रहे थे। मंगल प्रवेश शोभायात्रा इंदरगंज से शुरू होकर ओल्ड हाईकोर्ट रोड, ऊंट पुल, पाटकर चौराहे, गस्त का ताजिया, नई सड़क से होती हुई चंपाबाग धर्मशाला पहुंची। जैन समाज ने रास्ते ओर मंदिर के बाहर रंगोली सजाकर आचार्यश्री के चरणों को जल से धोकर दीपकों से आरती उतारी कर आशीर्वाद लिया।

दो संतो हुआ वात्सल्य महा मिलन संगम, गूंजे भक्तो के जयकारे
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री विशद सागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश पर ग्वालियर में विराजित मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ओर मुनिश्री अनुकरण का भव्य वात्सल्य मिलन हुआ। जैसे ही आचार्यश्री विशद सागर महाराज गस्त का ताजिया चौराहे पर चलकर आए वैसे ही मुनिश्री अनुमान सागर ओर मुनिश्री अनुकरण सागर महाराज ने साष्टांग दंडवत प्रणाम किया तो आचार्यश्री ने उठाया और गले लगा लिया। यहां अद्भूत नजरा देखकर वही कॉफी संख्या में मौजूद जैन समाज के लोगो ने गुरूदेव का मिलन देकर जयकारों से गूंज उठे ओर वातावरण धर्ममय हो गया। इस मौके पर विनय कासलीवाल, प्रवीण गंगवाल, पंकज बाकलीवाल, चक्रेश जैन, पंकज छाबड़ा आदि मौजूद थे

आचार्यश्री ओर मुनिराजों ने जैन मंदिरों के दर्शन के साथ अभिषेक कराए।
आचार्य श्री विशद सागर महाराज ससंघ ने इंदरगंज जैन मंदिर पहुंचने पर श्रीजी के दर्शन किए। वहीं जैन स्वर्ण मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के साथ प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करने साथ दाना ओली चंपाबाग बीस पंथी मंदिर में पहुंचकर दर्शन एवं पंचामृत अभिषेक मंत्रो के स्थान करवाए।

दो मुनिराजों ने किया आचार्यश्री के चरणो का पाद प्रक्षालन व पूजन।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि नगर प्रवेश शोभायात्रा नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला पहुंचाने पर मुनिश्री अनुमान सागर ओर मुनि श्री अनुकरण सागर महाराज ने आचार्य श्री विशद सागर महाराज के चरणों का दूध, चंदन, जल से पाद प्रक्षालन किया। वहीं गुलाब ओर अष्ट सामग्री से पूजन किया। धर्मसभा का शुभारंभ आप ओर हम ग्रेटर टीम ओर। जागरण युवा मंच ने किया। मंगलाचरण पंडित चन्द्र प्रकाश जैन ने किया।