आतिशी के पिता विजय कुमार का निधन: राजनीतिक जगत में शोक की लहर

आतिशी के पिता विजय कुमार का निधन: राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Atishi  father Vijay Kumar passes away

Atishi's father Vijay Kumar passes away

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी के पिता विजय कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक जताया है।

पार्टी के संयाेजक अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी निधन पर शोक जताया और एक्स पर एक पोस्ट में इस खबर को दिल तोड़ने वाला बताया।

सिसोदिया ने भी परिवार के प्रति जताई सहानुभूति

उन्होंने कहा कि कुमार ने अपना जीवन समाज को समर्पित कर दिया और शिक्षा और सेवा के मूल्यों को बनाए रखा। सिसोदिया ने आतिशी और उनके परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई और उन्हें यह दुख सहने की ताकत देने की प्रार्थना की।