असम में BJP बहुमत पार, फिर से सरकार; 75 से ज्यादा सीटें ले जाती दिख रही, कांग्रेस बहुत पीछे, वोटों की गिनती अभी जारी
Assam Election Result 2026 LIVE BJP vs Congress Today Update
Assam Election Result 2026 LIVE: असम विधानसभा चुनाव 2026 में पड़े वोटों की गिनती आज की जा रही है और कुछ ही घंटों में परिणाम की फाइनल तस्वीर सामने होगी। असम की 126 सीटों पर जो रुझान अब तक सामने आए हैं, उसमें एक बार फिर असम में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है। बीजेपी ने शुरुवात से ही गज़ब की बढ़त बनाई हुई है। बहुमत का जादुई आंकड़ा पार करते हुए बीजेपी अब तक 67 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 15 सीटों पर आगे है।
वहीं कांग्रेस इस बार भी असम में कमाल नहीं दिखा सकी है और बीजेपी से बहुत पीछे चल रही है। कांग्रेस इस समय 7 सीटों पर जीत के साथ केवल 12 सीटों पर आगे है। ज्ञात रहे कि असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही सीधी टक्कर थी। हालांकि यह पहले ही माना जा रहा था कि असम में बीजेपी को कमजोर करना मुश्किल है। कांग्रेस के पूरे ज़ोर के बाद भी असम में बीजेपी का वर्चस्व बरकरार रहा। जिस तरह के आंकड़े सामने आए हैं, उससे यही लगता है। बता दें कि असम में किसी भी पार्टी को बहुमत से सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है।
असम के रुझानों पर बीजेपी का बयान
असम के रुझानों पर बीजेपी का बयान सामने आया है। असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, "यह जनता का आशीर्वाद है। हम निश्चित रूप से असम में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। आज असम की जनता ने एक ऐतिहासिक जनादेश हमें दिया है। असम और बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के प्रति जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।''