आसाराम की बिगड़ी तबीयत, लाया गया अस्पताल, भक्तों को चुप रहने का किया इशारा
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

आसाराम की बिगड़ी तबीयत, लाया गया अस्पताल, भक्तों को चुप रहने का किया इशारा

Asaram Health Update

Asaram Health Update

Asaram Health Update: नाबालिग शिष्यों के यौन शोषण आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे कथावाचक आसाराम की तबीयत फिर खराब हुई है. आसाराम दो दिन पहले ही महाराष्ट्र से इलाज करवा कर जोधपुर लौटा था. लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद आसाराम की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई. जिसके बाद उसे इलाज के लिए जोधपुर के भगत की कोठी स्थित आरोग्यं चिकित्सा केंद्र में लाया गया है. बताया जाता है कि आसाराम की हार्टबीप बढ़ गई. जिससे वो असहज हो गया. इसके बाद जेल प्रशासन की मदद से आसाराम को इलाज के लिए भगत की कोठी स्थित आरोग्यं चिकित्सा केंद्र लाया गया है. 

आसाराम को बीते दिनों इलाज के लिए राजस्थान हाईकोर्ट से पेरोल मिली थी. जिसके बाद उसका माधवबाग में इलाज भी हुआ था. पेरोल की टाइमिंग पूरी होने के बाद उसे जोधपुर सेंट्रल जेल वापस लाया गया. लेकिन शुक्रवार को फिर से उसकी तबीयत ज्यादा खराद हुई. 

आसाराम के भक्तों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की तैनाती

आसाराम भले ही रेप जैसे संगीन आरोप में दोषी ठहराया गया हो, लेकिन अभी भी उसे चाहने वालों लाखों लोग हैं. आसाराम के भक्त अब भी उसे भगवान की पूजते हैं. ऐसे में आसाराम के जेल से बाहर आते ही उसे देखने वाले लोगों की भीड़ जुट जाती है. लोगों की इस भीड़ को लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है. ऐसे में भगत की कोठी स्थित आरोग्यम केंद्र के आस-पास पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है. 

आसाराम के भक्तों को पुलिस आरोग्य केंद्र से दूर कर अस्पताल के चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस ने अस्पताल के दोनों तरफ 50-50 मीटर  दूर बैरिकेड लगा दिया है. वहीं आरएसी के जवानों को तैनात किया है. मालूम हो कि आसाराम को उम्र संबंधी बीमारी के साथ-साथ हार्ट की भी दिक्कत है. जिसका इलाज महाराष्ट्र के माधवबाग से कराया जा रहा है.