Applications Open for National

'नेशनल अवॉर्ड फॉर टीचर्स 2026' के लिए आवेदन शुरू, 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

undefined

Applications Open for National

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 'नेशनल अवॉर्ड फॉर टीचर्स 2026' के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार देश में शिक्षकों को दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है और उन शिक्षकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पंजाब के इच्छुक नियमित शिक्षक, स्कूल प्रमुख (हेड) और प्रभारी इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला चयन समिति पात्र उम्मीदवारों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग करेगी। इसके पश्चात राज्य चयन समिति शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों की समीक्षा करेगी और 31 जुलाई तक राज्य की ओर से अधिकतम छह नामांकन स्वतंत्र राष्ट्रीय ज्यूरी को भेजे जाएंगे।

इसके बाद राष्ट्रीय ज्यूरी इन नामांकनों का मूल्यांकन कर अंतिम विजेताओं का चयन करेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए शिक्षकों को ज्यूरी के समक्ष अपने कार्य, उपलब्धियों और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों की प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

मूल्यांकन के दौरान विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार, आधुनिक शिक्षण तकनीकों के प्रभावी उपयोग, नवाचार तथा छात्रों के समग्र विकास में दिए गए योगदान को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षकों को 'नेशनल अवॉर्ड फॉर टीचर्स 2026' से सम्मानित किया जाएगा।