ममता बनर्जी को एक और झटका, 2026 के राजनीतिक भाषण में सांप्रदायिक टिप्पणी का आरोप
Another setback for Mamata Banerjee
कोलकाता। Another setback for Mamata Banerjee, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। ममता बनर्जी के खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज हुई है। 2026 के राजनीतिक भाषण में सांप्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में ये शिकायत दर्ज कराई गई है।
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह FIR 7 जून को दोपहर 3:45 बजे दर्ज की गई थी। इसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 196(1), 351(2) और 352 के तहत दर्ज किया गया है।
ममता बनर्जी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। टीएमसी के कई नेता एक के बाद ममता बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं और अब टीएमसी सुप्रीमो के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है।
ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ 2026 के एक राजनीतिक भाषण को लेकर मामला दर्ज हुआ है। ममता बनर्जी के भाषण में सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज कराई गई है।
तुषार कांति दास की शिकायत के मुताबिक, 9 मार्च को एस्प्लेनेड (धर्मतला) में मेट्रो चैनल के पास धरना मंच पर ममता बनर्जी के भाषण में भ्रामक बातें थीं।
https://www.arthparkash.com/bengals-prisons-housefull
इस शिकायत में दावा किया गया है कि इन बातों का मकसद शांति भंग करना, सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ना और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करना था।
इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को शिकायत मिल गई है और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमें शिकायत मिली है और कानूनी प्रक्रिया के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाषण के सभी पहलुओं और जिस संदर्भ में यह दिया गया था, उसकी बारीकी से जांच की जा रही है।'
ममता बनर्जी की बढ़ रही टेंशन
पश्चिम बंगाल में हालिया विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक तनाव के बीच यह FIR दर्ज हुई है। हालांकि, TMC ने FIR को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है और आरोप लगाया है कि यह पार्टी नेतृत्व को निशाना बनाने की लगातार कोशिशों का हिस्सा है।
ममता बनर्जी को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। ममता बनर्जी को बीते चार दिनों में चार राज्यसभा सांसदों से इस्तीफे मिल चुके हैं। सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाईक और अभिनेत्री-सांसद कोयल मल्लिक ने उच्च सदन की सदस्यता छोड़ दी है।
लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मिलाकर अब तक 19 सांसदों की लिस्ट सामने आई है, जिन्होंने ममता बनर्जी का साथ छोड़ने का फैसला लिया है।