राज्य सभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान
BREAKING
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर अहमदाबाद में गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी माताओं-बहनों व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ‘सहकार संवाद’ किया जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद धर्मवीर भड़ाना ने जताया सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार नाले में डूबने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम राष्ट्रीय सम्मेलन से बना सार्थक चर्चा और परस्पर संवाद का वातावरण : हरविन्द्र कल्याण पुलिस ने रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या के मामले में आरोपी महिला और तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया

राज्य सभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान

राज्य सभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान

राज्य सभा चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान

चण्डीगढ़, 12 मई:
पंजाब राज्य से चुने गए राज्य सभा के दो सदस्यों की समय-सीमा जुलाई 2022 में समाप्त होने के मद्देनजऱ भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) ने पंजाब राज्य से राज्य सभा की द्विवार्षिक चुनाव के शड्यूल का ऐलान किया है।
पंजाब राज्य से चुने गए राज्य सभा सदस्य अम्बिका सोनी और बलविन्दर सिंह के पद की समय-सीमा उनकी सेवानिवृत्ति पर 4 जुलाई, 2022 को ख़त्म होने वाली है।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने आज बताया कि शड्यूल के अनुसार नोटीफिकेशन जारी करने की तारीख़ 24 मई, 2022 है और नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 31 मई, 2022 है, जबकि नामांकन की पड़ताल 1 जून, 2022 को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख़ 3 जून, 2022 तय की गई है।
उन्होंने बताया कि वोट डालने की तारीख़ 10 जून, 2022 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक) निर्धारित की गई है, जबकि मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव 13 जून, 2022 से पहले ही मुकम्मल कर लिए जाएंगे।