'अब वो हमारे लिए मर गई', पाकिस्तान में अंजू ने किया निकाह तो भारत में पिता का छलका दर्द
BREAKING
'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे 'मैं संघ प्रमुख का पद छोड़ने के लिए तैयार...' RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- मेरे 75 साल पूरे हो गए, मेरा हो गया ये साड़ी 39 करोड़ रुपये की; क्या हुआ हैरान रह गए, मुंबई में बनाई गई, जानिए दुनिया की इस सबसे महंगी साड़ी में आखिर ऐसा क्या?

'अब वो हमारे लिए मर गई', पाकिस्तान में अंजू ने किया निकाह तो भारत में पिता का छलका दर्द

Anju in Pakistan

Anju in Pakistan

नई दिल्ली। Anju in Pakistan: भारतीय महिला अंजू अपने पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा गई। अंजू ने कथित तौर पर अब इस्लाम धर्म अपना लिया है और उसने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि अंजू ने अपना नाम बदकल फातिमा रख लिया है। वहीं, इस मामले में अंजू के पिता का बयान सामने आया है।

अंजू की शादी पर क्या बोले उसके पिता

अंजू के पाकिस्तान जाने पर उसके पिता ने कहा

वह हमारे लिए मर चुकी है। मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है। मेरे पास उसके बारे में कोई अपडेट नहीं है और वह कुछ भी कर सकती है, क्योंकि हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है। मैंने पिछले एक साल से उससे बात नहीं की है।

अंजू को लेकर टूटा पिता का भ्रम

अंजू के पिता ने कहा, मैं उस महिला के साथ कैसे रिश्ता रख सकता हूं, जिसने न केवल अपने पति को बल्कि अपने बच्चों को भी छोड़ दिया है? अंजू के लौटने के बारे में जब उसके पिता से पूछा गया तो उसके पिता ने कहा कि चाहे वह मर भी जाए, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के टेकनपुर निवासी अंजू के पिता ने पहले कहा था कि वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है, लेकिन उसका किसी से अफेयर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने परिवार के सदस्यों को बताए बिना पाकिस्तान जाना उसकी बेटी की गलती थी।

पाकिस्तान में अंजू बनी फातिमा

इधर, पाकिस्तान के मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू (35) और नसरुल्ला (29) के निकाह की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने इस्लाम अपनाने के बाद अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है।

बता दें कि अंजू पहले से ही शादीशुदा है। अंजू के पति राजस्थान के रहने वाले हैं और उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उनकी पत्नी अंजू जल्दी ही भारत लौट जाएगी। अंजू की 15 साल की एक बेटी और छह साल का एक बेटा है।

यह पढ़ें:

AAP सांसद राघव चड्ढा पर कौवे का हमला; संसद परिसर में थे, तस्वीरें सामने आईं, BJP ने यह कहावत कह चुटकी ली तो मजे लेने लगे लोग

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर; लोकसभा में PM को लेकर जमकर नारेबाजी, स्पीकर ने कार्यवाही रोकी

माफी मांगिए, माफी मांगिए... राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का रौद्र रूप, विपक्ष ने ऐसा क्या कर दिया जो इतना भड़क उठीं