Anil Vij removes X from the post of 'Minister', sparking political uproar: अनिल विज ने X से हटाया 'मंत्री' पद, राजनीतिक हलचल तेज: राजनैतिक गलियारों में मची हलचल

अनिल विज ने X से हटाया 'मंत्री' पद, राजनीतिक हलचल तेज: राजनैतिक गलियारों में मची हलचल

undefined

Anil Vij removes X from the post of 'Minister', sparking political uproar:

Anil Vij removes X from the post of 'Minister':  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर नाम के आगे से 'मिनिस्टर' शब्द हटा दिया है। इस बदलाव से राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। अब उनके नाम के साथ केवल 'अंबाला कैंट, हरियाणा' लिखा हुआ दिख रहा है।यह बदलाव बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। इससे पहले विज ने X पर अपने नाम के साथ 'मिनिस्टर हरियाणा, इंडिया' लिखा हुआ था। इस परिवर्तन का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इसके बाद से सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लगभग छह दिन पहले अनिल विज ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा था कि अंबाला छावनी में कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं, जिन्हें 'ऊपर वालों का आशीर्वाद' भी प्राप्त है। उन्होंने जनता से इस पर राय भी मांगी थी।विज की ओर से इस पोस्ट को लेकर भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से विज की नाराजगी बढ़ी है, जिसके कई कारण बताए जा रहे हैं। ताजा वजह भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष तायल की मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात को माना जा रहा है।

11 सितंबर को आशीष तायल अंबाला कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया से उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले थे। तायल ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।इसी मुलाकात के बाद 12 सितंबर को अनिल विज ने अपने X अकाउंट पर अंबाला में 'समानांतर भाजपा' चलाने वाली टिप्पणी की थी। 

आशीष तायल वही पूर्व भाजपाई हैं, जिनकी विज ने पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें 'गद्दार' बताया था।इस ताजा विवाद पर आशीष तायल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे तो केवल उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने चंडीगढ़ गए थे। 

उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया में पानी की निकासी और भविष्य में जलभराव रोकने के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। तायल ने यह भी कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि विज की पोस्ट का इशारा किसकी ओर था।