Gorakhpur Crime News : गोरखपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, दोस्त की नाबालिग बेटी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गोरखपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, दोस्त की नाबालिग बेटी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Gorakhpur Crime News

गोरखपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, दोस्त की नाबालिग बेटी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Gorakhpur Crime News : गोरखपुर। निजी अस्पताल में काम करने वाले अधेड़ ने घर में अकेली दोस्त की नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के समय मां-बाप घर पर नहीं थे। लौटने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी उन्हें दी। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

कैंपियरगंज क्षेत्र के सनगद गांव का रहने वाला चंद्रिका यादव शहर के एक निजी अस्पताल में काम करता है। उसकी मित्रता रामगढ़ताल क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से है। जिनके घर वह कई साल से आता-जाता था। रविवार की दोपहर में चंद्रिका अपने मित्र से मिलने घर पहुंचा। घर पर मौजूद 15 वर्षीय बेटी ने बताया कि माता व पिता बाजार गए हैं, कुछ देर में आएंगे। इंतजार करने के बहाने चंद्रिका घर पर ही रुक गया। आरोप है कि किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।