हार्दिक पंड्या से तलाक की अफवाहों के बीच, वायरल हुआ नताशा का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'भगवान से...'
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

हार्दिक पंड्या से तलाक की अफवाहों के बीच, वायरल हुआ नताशा का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'भगवान से...'

Hardik Pandya Divorce

Hardik Pandya Divorce

Hardik Pandya Divorce: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरों ने इंटरनेट पर तबाही मचाई हुई है. सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर अलग-अलग तरह की राय देने में लगे हैं. अभी तक ना तो हार्दिक और ना ही उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने तलाक की खबरों को स्वीकृति दी है. मगर इस बीच नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट किया है. उनके द्वारा अपडेट किए गए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि नताशा गाड़ी से बांद्रा-वर्ली सी लिंक के ऊपर सफर कर रही हैं. इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा है कि भगवान पर भरोसा रखो. पोस्ट इसलिए रहस्यमयी है क्योंकि भगवान में भरोसा रखने की बात को समझ पाना मुश्किल है कि वो क्या कहना चाह रही हैं.

कुछ दिन पहले ही नताशा ने एक और स्टोरी अपडेट की थी, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक साइन दिखाते हुए कैप्शन में लिखा था, "कोई बहुत जल्द सड़क पर आने वाला है." बता दें कि हाल ही में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के एक करीबी दोस्त ने बताया था कि दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं. नताशा काफी समय पहले ही हार्दिक का घर छोड़कर जा चुकी हैं.

नताशा को किया गया था ट्रोल

आईपीएल 2024 अब समाप्त हो चुका है, लेकिन इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा. हार्दिक पांड्या को MI फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी. वहीं हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में जैसे ही उनके तलाक की खबरें सामने आईं तो नताशा स्टेनकोविक को जमकर ट्रोल किया जाने लगा. यहां तक कि उन्हें हार्दिक की लाइफ में बैड लक भी बताया गया. उनके पोस्ट्स के कमेन्ट सेक्शन में अभद्र कमेन्ट भी किए गए.