पंजाब विधानसभा में अमन अरोड़ा और बाजवा में तेज बहस; सदन को 'स्टेज' कहने पर माहौल गर्म हुआ, BBMB से CISF हटाने का प्रस्ताव पेश

Aman Arora and Bajwa Argument in Punjab Assembly Special Session
Punjab Assembly Session: पंजाब विधानसभा के स्पेशन सेशन के दूसरे दिन आज शुक्रवार को जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो जल मंत्री बरिंदर गोयल ने BBMB पर से CISF हटाने को लेकर प्रस्ताव पेश किया। जहां इसी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा में तेज बहस हो गई।
दरअसल, बाजवा ने कहा कि CM और मंत्रियों की सुरक्षा में केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स CISF क्यों तैनात है? मतलब अपनी जान बचाने के लिए तो CISF चाहिए. लेकिन पानी बचाने के लिए पंजाब पुलिस चाहिये। वहीं बाजवा ने कहा कि, भगवंत मान सरकार विधानसभ सदन को 'स्टेज' के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। बाजवा द्वारा सदन को स्टेज कहने पर माहौल गर्म हो गया।
अरोड़ा ने कहा- क्या लोगों के नुमाइंदे कलाकार हैं?
दरअसल, सदन को स्टेज कह जाने पर अमन अरोड़ा ने इस पर एतराज जताया। इस बीच अरोड़ा और बाजवा में बहस शुरू हो गई। अमन अरोड़ा ने बाजवा पर पलटवार करते हुए कहा कि, यहां जो लोग मौजूद हैं वो लोगों के चुने हुए नुमाइंदे हैं। क्या लोगों के नुमाइंदे कलाकार हैं? अमन अरोड़ा ने कहा कि, स्टेज कलाकार ये लोग ही होंगे। वहीं अरोड़ा ने बाजवा के खिलाफ सदन को स्टेज कहने पर प्रिवलेज मोशन लाये जाने की बात कही।