भवन निर्माण विभाग में 12 लाख की रिश्वत का आरोप

भवन निर्माण विभाग में 12 लाख की रिश्वत का आरोप

Allegations of a ₹12 Lakh Bribe in the Building

Allegations of a ₹12 Lakh Bribe in the Building

पूर्वी दिल्ली। पिछले दिनों नगर निगम के शाहदरा उत्तरी और दक्षिणी जोन में रिश्वतखोरी के मामलों में हुई गिरफ्तारी के बीच भी अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब दक्षिणी जोन के भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों पर 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस मामले की पीड़ित ने जोनल चेयरमैन रामकिशोर शर्मा से शिकायत की तो उन्होंने अधिकारियों को लताड़ लगाई।

मंगलवार को निगम कार्यालय में जोनल चेयरमैन फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान जगतपुरी निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि भवन निर्माण विभाग के एई और जेई ने 100 गज के प्लॉट पर लेंटर डालने के एवज में 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है।

पीड़ित ने कहा कि रकम नहीं देने पर अधिकारी मकान तोड़ने और सीलिंग की धमकी दे रहे हैं। शिकायत मिलते ही चेयरमैन ने जेइ रोहिताश्व नागपाल और एइ शैलेंद्र को मौके पर बुलाकर पीड़ित के सामने ही फटकार लगाई। उन्होंने रिश्वत लेते पकड़े गए निगम अधिकारियों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि गलत कार्यों का अंजाम भुगतना पड़ेगा।

लगातार मिल रहीं हैं शिकायतें

चेयरमैन ने कहा कि कुछ दिन पहले ही एक डीसी और एओ रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। ऐसे में अधिकारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहना चाहिए, तभी उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। भवन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की शिकायत निगम आयुक्त, एलजी और मुख्यमंत्री तक की जाएगी।