'शेर बनाना ही था तो कायदे का बनाते', CM योगी की तस्वीर पर अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में कसा तंज

'शेर बनाना ही था तो कायदे का बनाते', CM योगी की तस्वीर पर अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में कसा तंज

Political Attack over the ‘Fake Lion’

Political Attack over the ‘Fake Lion’

Political Attack over the ‘Fake Lion’: सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में राप्ती नदी के एकला बंधे पर कूड़े (लिगेसी वेस्ट) का निस्तारण कर बनाए गए ईको पार्क, नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क सहित विकास की 1055 करोड़ रुपये की लागत वाली 497 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने ईको पार्क का भ्रमण किया। ईको पार्क में वेस्ट से बनी कलाकृतियों को देखकर सीएम ने प्रसन्नता जताई और वेस्ट से ही बने शेर की कलाकृति के सामने फोटो खिंचवाई। शेर का ढांचा वेस्ट मटेरियल से बना है।

जिस पर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होने एक्स पर लिखा- नकली शेर के साथ मुस्कान, असली देखें तो हो जाए धड़ाम। लगता है कोरोना काल का शेर है। तभी बाल-अयाल इतने लंबे हैं। शेर बनाना ही था तो कायदे से बनाते और इसके लिए सपाकाल में बनी इटावा की लायन सफारी ही देख आते।

सीएम योगी ने रविकिशन पर चुटकी ली

वहीं लोकार्पण समारोह में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने रवि किशन के पत्नी के पैर छूने वाले बयान पर चुटकी ली। योगी ने कहा कि आपने गोरखपुर के सांसद का भाषण तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप उनके बताए आचरण को अपना रहे हैं या नहीं? संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए रविकिशन ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में मुझे लाखों वोट मिलते हैं। उनमें से 1 से 1.5 लाख वोट मेरी पत्नी लेकर आती हैं। मैं उनके पैर छूता हूं। पीठासीन डुमरियांगज के सांसद जगदंबिका पाल ने भी चुटकी लेते हुए कहा था,‘आज आपका संदेश दूर तक चला गया कि कोई ऐसा पत्नी व्रता है।

कचरे में भी हीरा खोज लेते हैं योगी- रविकिशन

सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी का विजन अद्वितीय है। वह कचरा में हीरा खोज लेते हैं। उनकी सोच से एकला बांध पर जहां गटर था, वहां अब रोजगार मिलेगा। यहां फिल्मों की शूटिंग भी होगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गोरखपुर विकास की नजीर पेश कर रहा है। जहां बीमारी पहचान बन गई थी, वहां अब विकास का विश्वास है।

मेरा भाषण आपको कैसा लगा- रविकिशन

इससे पहले सांसद रवि किशन ने लोकार्पण समारोह के मंच से लोगों से पूछा,‘ मेरा संसद में दिया गया भाषण किस-किस ने सुना था? आपको कैसा लगा? इस पर वहां मौजूद लोगों ने हां में जवाब दिया और जोरदार तालियां बजाईं। ख्यमंत्री ने मंच पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल से नगर निगम के दस्ते में शामिल नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में पोकलेन, सीएनजी मैजिक, स्किड लोडर और डीपफ्रीजरयुक्त मोक्ष वाहन शामिल हैं।