अखिल गुप्ता बने सफीदों नगर पालिका उपप्रधान, संजय बिट्टा का करने पहुंचे धन्यवाद

अखिल गुप्ता बने सफीदों नगर पालिका उपप्रधान, संजय बिट्टा का करने पहुंचे धन्यवाद

अखिल गुप्ता बने सफीदों नगर पालिका उपप्रधान

अखिल गुप्ता बने सफीदों नगर पालिका उपप्रधान, संजय बिट्टा का करने पहुंचे धन्यवाद

सफीदों

सफीदों में नगर पालिका उपप्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से चुनाव हो गया है। पार्षद अखिल गुप्ता को सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना है। अखिल गुप्ता के चयन में मुख्य तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय बिट्टा अदलखा की खास भूमिका रही।

अखिल गुप्ता रविवार को संजय बिट्टा का धन्यवाद करने उनके आवास पर पहुंचे। इस मौके पर अखिल गुप्ता ने कहा कि सभी पार्षदों ने जिस प्रकार से मुझ पर भरोसा दिखाया है, मैं उस भरोसे पर खरा उतरूंगा। सफीदों के विकास के लिए दिन रात मेहनत करूंगा। इस मौके पर संजय बिट्टा ने कहा कि अखिल गुप्ता एक मेहनती व्यक्तित्व है  । उनके साथ आने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। अब हम सभी पार्षद मिलकर सफीदों के विकास के लिए नई नई परियोजनाएं लेकर आएंगे। इन उम्मीदों के साथ लोगों ने उन्हें चुना है , उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।